नेपालगंज में श्री गुरूनानक जन्मजयन्ती सदभाव एकता रथ का स्वागत
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में ५ सौ ५० वीं श्री गुरूनानक जन्मजयन्ती (प्रकाशपर्व) सदभाव एकता की संदेश देते हुये काठमाण्डू से आई रथयात्रा को नेपालगन्ज में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के अगुवाओं ने धूमधाम की साथ स्वागत किया ।
काठमाण्डू से होत हुये नेपालगञ्ज आकर पुहँची गुरूनानक रथयात्रा और पहुनाओं को ओमकार परिवार के अध्यक्ष दीपक लोध ,नेपाल मुहर्रम समिति के अध्यक्ष मेराज अहमद हिमालय , और समाजसेवी रहमान मिया, पूर्व संसद अब्दुल हमीद सिद्दीकी, मौलाना कलीम आरफी, मोहम्मद शारिक, हाजी कदीर अंसारी लगायत हिन्दू, मुस्लिम समुदाय के अगुवाओं ने नेपालगञ्ज के सदरलाईन, त्रिभुवन चौेक में लाल कारपेट बिछाकर फूलमाला गम्छा लगाकर सम्मान तथा स्वागत किये थे ।
स्वागत की साथ साथ विभिन्न देशों से आये शिख धर्मगुरु पहुनाओं को भी फलफूल तथा पानी बोतल समेत बितरण किया गया था, स्वागत कार्यक्रम को संयोजक दीपक लोध और मेराज अहमद हिमालयद्वारा किया गया था ।


