Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वी अफगानिस्‍तान में एक पुलिस स्‍टेशन के पास हुए बम विस्‍फोट में दो पुलिस अफसरों की मौत

 

जलालाबाद, एजेंसी ।

पूर्वी अफगानिस्‍तान में एक पुलिस स्‍टेशन के पास हुए बम विस्‍फोट में दो पुलिस अफसरों की मौत हो गई। इस घटना में 26 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 20 बच्‍चे और छह पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने इस हमले के लिए तालिबान संगठन को जिम्‍मेदार ठहराया है। हालांकि, अभी तक तालिबान की ओर से इस धमाके की जिम्‍मेदारी नहीं ली है।

अलागमन प्रांत के गवर्नर के प्रवक्‍ता असदुल्‍लाह दौलतजाई के अनुसार यह धमाका पुलिस मुख्‍यालय की इमारत के बाहर एक मदरसे के समीप हुआ। मदरसे की खिड़की टूटने से कांच के टुकड़े से बच्‍चों के शरीर में घंस गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें छह पुलिस आंतरिक मंत्रालय ने टोल की पुष्टि की और तालिबान पर हमले का आरोप लगाया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *