गढीमाई मेला आयोजन सम्बन्ध में प्रदेश २ सरकार तथा स्थानीय तह बीच विवाद
१७ अक्टुबर, बारा । गढीमाई मेला व्यवस्थापन तथा रेखदेख अधिकार के सम्बन्ध में प्रदेश नम्बर–२ का मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत और भौतिक पूर्वाधार मन्त्री जितेन्द्र सोनल ने विवादास्पद अभिव्यक्ति दिये हैं कहते हुये एक जनप्रतिनिधि ने प्रतिवाद किया है । बारा के महागढीमाई नगरपालिका बरियारपुर का मेयर उपेन्द्रप्रसाद यादव ने प्रदेश २ के मुख्यमन्त्री राउत को चेतावनी देते हुये आग्रह किया है कि अपने पद की गरिमा रखते हुये बोलें ।
मुख्यमन्त्री राउत और मन्त्री जितेन्द्र सोनल ने अपने सार्वजनिक भाषण में कहा कि महागढीमाई नगरपालिका वडा नम्बर–१ स्थित बरियार में अवस्थित गढीमाई मेला का व्यवस्थापन तथा रेखदेख करने का अधिकार महागढीमाई नगरपालिका का नहीं है । मेला व्यवस्थापन का अधिकार सिर्फ गढीमाई सञ्चालन तथा विकास समिति का ही है । जिसके विरोध में बुधवार पत्रकार सम्मेलन आयोजन कर मेयर यादव ने प्रदेश का मुख्यमन्त्री और अन्य मन्त्रियों को सुझाव देते हुये कहा कि स्थानीय तह का काम, कर्तव्य और अधिकार के सम्बन्ध में पढकर समझकर ही बोलें ।
मेयर यादव ने स्थानीय कानुन दिखाते हुये कहा कि ‘स्थानीय स्वायत शासन नियवमाली २०७४ में स्थानीय तह अन्तर्गत के मठ, मन्दिर, धर्म, जात्रा, पर्व और संस्कृति का संरक्षण तथा नियन्त्रणकरने का अधिकार स्थानीय तह को दिया गया है । इसके बाबजुद भी प्रदेश का मुख्यमन्त्री राउत और मन्त्री सोनल ने सार्वजनिक कार्यक्रम में स्थानीय तह द्वारा किये जाने वाले कार्य का विरोध कर पदीय मर्यादा गिराने का कार्य कर रहे हैं ।

