Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद साह की रिहाई की मांग करते हुये सर्लाही बन्द

 

१७ अक्टुबर, जनकपुर । सत्तारुढ दल राष्ट्रिय जनता पार्टी नेपाल सर्लाही ने सांसद प्रमोद साह की रिहाई की मांग करते हुये गुरुवार को सर्लाही बन्द का आह्वान किया है । जिससे जनजीवन प्रभावित बन गया है ।
बन्द के कारण सुबह से ही लम्बे तथा छोटे दुरी का सवारी साधन बन्द पडा है । निजी तथा सामुदायिक विद्यालय, दुकान तथा बाजार भी बन्द है । राजपा नेपाल निकट राष्ट्रिय विद्यार्थी सङ्घ सर्लाही जिला संयोजक दिगेश्वर नायक ने बताया कि सांसद साह को जब तक रिहा नहीं किया जायेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा । बन्द का सबसे अधिक प्रभाव मलंगवा में देखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *