मोटरसाइकिल दुर्घटना में पत्रकार प्रभात झा गम्भीर घायल
१७ अक्टुबर, रौतहट । मोटरसाइकिल दुर्घटना में पडकर द हिमालयन दैनिक अङ्ग्रेजी पत्रिका का रौतहट संवाददाता प्रभात कुमार झा गम्भीर घायल हुये हैं । सदरमुकाम गौर से अपने घर दुर्गाभगवती गाँउपालिका–२ मत्सरी जाते हुये क्रम में बुधवार रात को करीब ८ बजे मत्सरी गांव के पास ही अपने मोटरसाइकिल ना २० प ७७८५ नम्बर से दुर्घटना हुयी है । मोटर साइकिल गड्ढा में जाने से यह दुर्घटना हुयी ।
अस्पताल ने जानकारी दिया कि दुर्घटना से पत्रकार झा का दाहिना हाथ का हड्डी टूट गया है । और शरीर के अन्य भाग में भी चोट लगी है । जिला प्रहरी कार्यालय रौतहट ने जानकारी दिया कि उनका चन्द्रपुर अस्पताल में उपचार होने के बाद और अधिक उपचार के लिये काठमांडू भेजा गया है ।

