Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व राष्‍ट्रपति नेल्‍सन मंडेला की बेटी जेनानी मंडेला बनी दक्षिण अफ्रीका की राजदूत

 

सियोल, एएनआइ।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्‍ट्रपति नेल्‍सन मंडेला की बेटी जेनानी मंडेला को दक्षिण कोरिया में दक्षिण अफ्रीका का राजदूत नियुक्‍त किया गया है। उन्‍होंने गुरुवार को दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय का दौरा किया और अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्‍होंने कहा, ‘कोरिया में काम करके मैं खुश हूं। मुझे लगता है कि दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं और मैं इस मजबूती को बरकरार रखूंगी। साथ ही अपने कार्यकाल में इसे आगे बढ़ाने का भी प्रयास करूंगी।’ जल्‍द ही उन्‍हें राष्‍ट्रपति मून जे-इन को अपना ब्‍यौरा देना होगा। 60 वर्षीय जेनानी मंडेला दिवंगत नेता मंडेला व उनकी दूसरी पत्‍नी विनी मंडेला की सबसे बड़ी बेटी हैं।

यह भी पढें   वर्तमान को संवारना ही जीवन को सुंदर बनाना है : बिमल सरार्फ

इसके पहले वो अर्जेंटीना में 2012 से पांच सालों के लिए दक्षिण अफ्रीका की राजदूत के तौर पर रह चुकी हैं साथ ही मॉरिशस में उन्‍हें हाई कमिश्‍नर के तौर पर नियुक्‍त किया गया था।

वर्ष 1990 में नेल्‍सन मंडेला ने श्‍वेत सरकार के साथ एक समझौते के तहत नए देश दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया था। इसके चार तीन साल बाद 1994 में वे यहां के राष्‍ट्रपति चुने गए। 5 दिसंबर 2013 को नेल्‍सन मंडेला का निधन हो गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com