Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड को थप्पड़ , अबतक किस-किसने खाया थप्पड ?

 

नेकपा माओवादी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल को आज शुक्रवार को राजधानी में उनकी पार्टी द्वारा आयोजित चाय-पान तथा स्वागत समारोह में पूर्व जनसेना के एक व्यक्ति ने हाथ मिलाने के बाद थप्पड़ मारा है ।नेपाल संवत ११३३ के अवसर पर राजधानी के भृकुटीमण्डप मे  पार्टी वदारा आयोजित किया गया चाय-पान कार्यक्रम मे प्रचण्ड को बाग्लुङ के पदम कुँवर ने मञ्च पर पहुँच कर उनके गाल मे ही थप्पड मारा है । कार्यक्रम मे पहुँचे प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं को  विदा करने के बाद सहभागीयों के साथ हात मिलाने के वक्त कुँवर ने अपने स्टाइल मे अभिवादन आदान प्रदान करने के बाद प्रचण्ड को थप्पड मारने मे सफल हो गया ।प्रचण्ड पर आक्रमण करने वाले कार्यकर्ता को मञ्च पर उपस्थित नेता, कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मीयों ने नियन्त्रण मे करके प्रहरी को जिम्मा लगा दिया है ।

यह भी पढें   उद्योग मंत्री दीपक कुमार साह का दावा गलत साबित, गैस आपूर्ति पर भ्रामक बयान

माओवादी के कार्यकर्ता व्दारा आक्रमणकारी को सार्वजनिक करने का माग सहित नाराबाजी भी किया गया । पुलिस क्लव मे रखागया आक्रमणकारी को पुलिस व्दारा पुछताछ किया जारहा है । चाय-पान मे इसबार सभी सहभागीयों को प्रचण्ड के साथ हात मिलाने का अबसर दियागया था जिसके कारन पुरी तरह साबधानी नही अपनाया जासका ।

कौन है कुवँर ?
पुलिस व्दारा अभी तक आक्रमणकारी के बारे मे कोइ जानकारी नही दी गइ है । लेकिन बाग्लुङ की माओवादी केन्द्रीय सदस्य बलावति शर्मा के अनुसार कुवँर बैद्यपक्षीय कार्यकर्ता होने की बात कही । शर्मा के अनुसार वह जनमुक्ति सेना के पूर्व लडाकू रह चुका है और पिछले साल उसने स्वेच्छिक अबकाश ले चुका है ।

यह भी पढें   महंगाई में तेज उछाल, अगस्त में मुद्रास्फीति 5.96 प्रतिशत पहुंची

किस-किसने खाया थप्पड ?
जनता का थप्पड खाने मे प्रचण्ड लेटेस्ट ‘भीआईपी’ हैं । इससे पहले एमाले के अध्यक्ष झलनाथ खनाल के उपर इटहरी मे एमाले समर्थक ने  थप्पड मारा था जिसके तुरन्त बाद ही वे प्रधानमन्त्री बने थे उसके बाद नेपाली कांग्रेस के सभापति सुशील कोइराला के उपर पछले महिना काठमाण्डू के कपन मे आक्रमण हुआ था। एमाओवादी के सभासद झक्कुप्रसाद सुवेदी के ऊपर भी काठमाडू के तीनकुने मे चाय दुकानदार ने  थप्पड मारा था ।

सुनयोजित  साजिश

नेकपा माओवादी के नेताओं ने अध्यक्ष पुष्प कमल दहल पर हुये हमले को पुर्व सुनयोजित  साजिश कडार दिया है ।
दहाल के निवास लाजिमपाट मे एक बैठक बुलाई गइ थी हमले जहां नेताओं ने यह निष्कर्ष निकाला है कि हमला नेकपा माओवादी के व्दारा समझौतों के प्रयासों को बाधित करने की साजिश के रुप मे है  यह बात पार्टी प्रवक्ता अग्नि सापकोटा ने कहा ।
बैठक में यह भी दावा किया गया है कि हमलावर पदम कुंवर सीपीएन – माओवादी संबद्ध पीपुल्स स्वयंसेवी ब्यूरो के एक कैडर है ।

यह भी पढें   मौसम अपडेट: आज देशभर कैसा रहेगा मौसम ?

खण्डन

इसबिच सीपीएन – माओवादी के उपाध्यक्ष सी.पी. गजुरेल ने कहा है कि पदम कुंवर, जो नेकपा माओवादी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल पर थप्पड़ मारा है उनकी पार्टी से संबद्ध नहीं रखते है । “जहाँ तक हम जानते हैं, वह हमारे कैडर नहीं है अगर वह हमारे काडर होगा तो हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे” गजुरेल ने  कहा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com