Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड ने विपक्ष को पूर्ण बजट लाने को कहा, खनाल व्दारा टकराव का आरोप ।

 

काठमांडू: २९ कार्तिक। एकीकृत नेकपा माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड सुझाव दिया है कि विपक्षी दलों को अगर सरकार द्वारा लाया जा रहा बजट उन्हें स्वीकार्य नहीं है तो विपक्षी ही दलों व्दारा तैयार किया गया पूर्ण बजट सरकार अनुमोदन करने को तैयार है ।
रिपोर्टर्स क्लब नेपाल द्वारा आयोजित  देउसी भैलो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दहाल ने कहा कि नेपाली कांग्रेस और एमाले ही अपने अनुकुल बजट बना के लाये तो सरकार ऊसके लिये तैयार है, लेकिन देश को बजट के बिना नहीं रखा जा सकता है ।

ऊन्होने स्पष्ट किया कि उन्हे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के पद का कोइ लालच नही है लेकिन कोई भी आम सहमति प्रधानमंत्री डा. बाबूराम भट्टाराई को अलग करके नही किया जा सकता है । हलाकि उन्होने प्रधानमंत्री डॉ. भट्टराई का नेतृत्व अंतिम विकल्प नहीं बताया।
उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय आम सहमति की सरकार के रूप में अन्य दलों या सत्तारूढ़ गठबंधन के नेतृत्व में किया जा सकता है ।
माओवादी अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय आम सहमति की सरकार के नेतृत्व पर विवाद चल रहा है लेकिन राजनीतिक दलों  पहले से ही अन्य मुद्दों पर सहमत हो गए हैं।
उन्होने कहा कि बजट सहित सभी विवादित मुद्दों पर १६ नवंबर के भीतर आम सहमति कर लिया  जाएगा । उन्होंने कहा कि देश की स्थिति बहुत गंभीर है और कहा कि वे बहुत ही चिंतित हैं कि लोगों के आंदोलन और जन युद्ध के द्वारा लाया गया परिवर्तन संस्थागत हो पायेगा या नही ।उन्होने कहा कि –२००७ साल का परिवर्तन १७ साल मे समाप्त कर दिया गया, २०४६ साल का परिवर्तन भी ब्यवस्थापन के अभाव ने समाप्त कर दिया गया । अभी भी ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ है ऐसी ही अबस्था रही तो यह भी संस्थागत हो पायेगी यह कहना कठिन है ।
सरकार देश में टकराव को आमंत्रित कर रही है : खनाल
इस बीच, सीपीएन यूएमएल के अध्यक्ष झलनाथ खनाल ने वर्तमान अवस्था के लिये सरकार को को दोषी ठहराते हुये कहा है कि सरकार देश में टकराव को आमंत्रित कर रही है ।
एक इसी तरह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खनाल ने कहा कि सरकार ही वर्तमान राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने के लिए एक मात्र बाधा है ।
दहाल द्वारा दिए गए बजट तैयार करने की चुनौतियों पर मीडिया के व्यक्तियों द्वारा किये गये प्रश्न के जवाब मे खनाल ने कहा कि दुनिया में कोई भी विपक्षी दल व्दारा कहीं भी बजट नही लाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com