Tue. Jul 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपने ही कारण कम्युनिष्ट सत्ता ध्वस्त हो सकता हैः प्रचण्ड

 

धनगढी, १९ अक्टूबर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि विश्व में कई देश में अपने ही कारण कम्युनिष्ट सत्ता ध्वस्त हो गया, वही अवस्था नेपाल में भी आ सकता है । इसके प्रति सतर्क रहने के लिए कम्युनिष्ट कार्यकर्ता से आग्रह करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि अगर हम लोग जनता के पक्ष में काम नहीं करेंगे तो समस्या आ सकती है, इसमें एक बार आत्मसमीक्षा होना जरुरी है । नेकपा सुदूरपश्चिम कमिटि द्वारा शुक्रबार धनगढी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह बात कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘आज नेकपा के कार्यकर्ताओं के ऊपर जिम्मेवारी और अवसर दोनों है । विश्व में ऐसे कई देश हैं, जहां कम्युनिष्ट सत्ता अपने ही कारण ध्वस्त हो गया है, वही अवस्था हमारे यहां भी आ सकता है । इसके प्रति सतर्क रहना चाहिए ।’ धनगढीबासी को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि सुदूरपश्चिम स्थित पञ्चेश्वर, पश्चिमसेती, अपर कर्णाली आदि परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी हेडक्वाटर से ही पहल की जाएगी ।
कार्यक्रम में नेकपा सूदुरपश्चिममाञ्चल इन्चार्ज भीमबहादुर रावल, नेकपा प्रदेश कमिटि अध्यक्ष कर्णबहादुर थापा कैलाली जिला अध्यक्ष रुपा सोसी चौधरी आदि वक्ताओं ने कहा है कि जनता की अपेक्षा अधिक है, सरकार की ओर से उसको सम्बोधन करना आवश्यक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed