प्रधानमन्त्री ओली जा रहे हैं अजर बैजान
काठमांडू, २० अक्टूबर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली आगामी बिहीबार (कार्तिक ७ गते) अजरबैजान स्थित बाकू की ओर जा रहे हैं । प्रधानमन्त्री कार्यालय स्रोत के अनुसार असंलग्न आन्दोलन की १८वें शिखर सम्मेलन में सहभागिता के लिए प्रधानमन्त्री ओली बाकू जा रहे हैं । यद्यपि भ्रमण संबंधी औपचारिक कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं हुआ है ।
समाचार स्रोत के अनुसार प्रधानमन्त्री ओली कार्तिक १० गते स्वदेश वापस होंगे । शिखर सम्मेलन कार्तिक ८ और ९ गते होने जा रहा है । सम्मेलन में असंलग्न आन्दोलन में सहभागी देशों के राष्ट्रप्रमुख सहभागी हो रहे हैं । स्मरणीय है शीत युद्ध की समय में असंलग्न आन्दोलन की महत्व अधिक रहा था, युद्ध संबंधी विषयों को लेकर विश्व के बड़े–बड़े राष्ट्र दो ध्रुव में विभाजित होते वक्त यह समूह निर्माण हो गई थी, आज फिर विश्व जगत दो ध्रुव में विभाजित हो रहा है, इसीलिए इस सम्मेलन को महत्व के साथ दिखा जा रहा है ।

