Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आफताव रचित हत्याकाण्ड संबंधी प्रसंग में देउवा हो गए यू–टॉर्न !

 

काठमांडू, २० अक्टूबर । पार्टी संबंध सांसद् मोहम्मद आफताव आलम द्वारा रचित (अनुसंधान जारी) हत्याकाण्ड संबंधी प्रसंग में नेपाली कांग्रेस के सभापति तथा प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता शेरबहादुर देउवा अपनी विचार से यू–टॉर्न हो गए हैं । १२ साल पहले की रौतहट जिला में हुए हत्याकाण्ड संबंधी प्रसंग अभी चर्चा में है । उस विषय में सभापति देउवा आलम को संरक्षण प्रदान करते हुए भाषणबाजी कर रहे थे । लेकिन सामाजिक संजालों में कांग्रेस पार्टी एवं सभापति देउवा के विरुद्ध तीव्र आलोचना होने के कारण वह अपने विचारों से यू–टॉर्न होने के लिए बाध्य हो गए हैं ।
सभापति ने एक प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि आफताव हत्याकाण्ड में संलग्न दोषी को कारवाही के लिए वह तैयार हैं और निष्पक्ष छानबिन कर दोषी के ऊपर कारवाही होना चाहिए । स्मरणीय है, दो दिन पहले भक्तपुर में आयोजित पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सभापति देउवा ने कहा था कि अफताव की गिरफ्तारी पार्टी और प्रजातन्त्र विरुद्ध षडयन्त्र है । कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से ही इस कथन के विरुद्ध आलोचना होने के कारण सभापति देउवा ने शनिबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए घटना अनुसंधान के लिए सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *