महरा को फिर से अदालत में उपस्थित करबाया जा रहा
२० अक्टुबर, काठमांडू । निवर्तमान सभामुख कृष्णबहादुर महरा को फिर से और अधिक समय बढाकर जिला अदालत ले जाया गया है । समय बढाने के बाद भी अनुसन्धान पूरा नहीं होने के कारण महरा को फिर से अदालत ले जाया गया है ।
जबरदस्ती करणी उद्योग के मुद्दा में अनुसन्धान के लिये महरा को जिला अदालत काठमांडू ने २८ गते आश्विन को और तीन दिन तक हिरासत में रखने का अनुमति दिया था ।
समय बढाने के बाद भी अनुसन्धान नहीं होने पर फिर से समय बढाने के लिये प्रहरी ने महरा को रविवार अदालत में उपस्थित करने जा रहा है । जबरजस्तीकरणी उद्योग में अधिक से अधिक २५ दिन न्यायिक हिरासत में रखकर अनुसन्धान करने का कानूनी प्रावधान है ।
संसद सचिवालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के ऊपर बलात्कार करने के प्रयास के आरोप में महरा को आश्विन १९ गते से प्रहरी नियन्त्रण में रखा गया है ।

