Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत सुरक्षाकर्मी द्वारा सीमा क्षेत्र में संयुक्त गस्ती

 

२० अक्टुबर, काठमांडू । सीमा क्षेत्र में होने वाले आपराधिक क्रियाकलाप नियन्त्रण करने के लिये कञ्चनपुर के दक्षिणी क्षेत्र में नेपाल भारत के सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार से दशगजा क्षेत्र में संयुक्त गस्ती शुरु किया है ।
इलाका प्रहरी कार्यालय बेलौरी का प्रहरी निरीक्षक रणबहादुर चन्द ने बताया कि त्योहार के समय को ध्यान में रखते हुये सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त बनाने के लिये संयुक्त गस्ती का कार्य शुरु किया गया है ।
उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में होने वाले अवैध चोरी शिकारी, तस्करी और आपराधिक कार्य नियन्त्रण के साथ साथ सीमा स्तम्भ के सुरक्षा के लिये संयुक्त गस्ती कार्य हो रहा है । उन्होंने कहा कि इस गस्ती का मुख्य उद्देश्य यह है कि त्योहार के समय में अवैध सामान का तस्करी रोकते हुये सीमाक्षेत्र में आवत जावत का कार्य सहज बनाना ।
चन्द ने बताया कि नेपाल भारत के सुरक्षाकर्मियों द्वारा संयुक्त रुप से गस्ती करने से एक आपस का सम्बन्ध मजबुत होगा । इससे सीमा क्षेत्र के विभिन्न चुनौतियों का सामना करने में सहज होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com