मोहम्मद अफताव आलम बयान देने के लिये तैयार
२० अक्टुबर, काठमांडू । अपराध का पोल खुलने के डर से स्थानीय को इटा भट्टा में जीवित ही जला देने के आरोप में हिरासत में लिये गये कांग्रेस सांसद मो. अफताव आलम रविवार जिला अदालत को बयान देंगे ।
२०६४ साल के प्रथम संविधानसभा निर्वाचन के लिये अपने ही घर में बम बना रहा था । उसी समय विष्फोट हुआ । उस विष्फोट में घायल होने वाले को जीवित ही जलाकर मारने के आरोप में आलम को प्रहरी ने आश्विन २६ गते को हिरासत में लिया ।
पहली बार जिला अदालत में उपस्थित कराने के बाद उन्होंने बयान देने के लिये तैयार नहीं हुआ था । बोला था कि वकिल के साथ सलाह करना है । दूसरी बार अस्वस्थ्य होने का बहाना बनाया था । तीसरी बार रविवार को जिला अदालत रौतहट में उसे उपस्थित कराया गया है ।
जिला अदालत का श्रोत ने जानकारी दिया कि इसबार आलम बयान देने के लिये तैयार हुये हैं ।

