सांसद पोखरेल का ऐसा हरकतः फर्जी कागजात पेश कर बहू को लोकसेवा आयोग सदस्य में नियुक्ति
काठमांडू, २० अक्टूबर । प्रदेश नं. ५ प्रदेशसभा के लिए विपक्षी दल (नेपाली कांग्रेस) के नेता बलदेव शर्मा पोखरेल ने फर्जी (नक्कली) कागजागत पेश कर अपने ही बहु को लोकसेवा आयोग सदस्य बनाया है । आज प्रकाशित राजधानी दैनिक में यह समाचार है । प्रकाशित समाचार अनुसार प्रदेश सांसद पोखरेल ने फर्जी कागजात पेश कर प्रदेश नं. ५ में गठित प्रदेश लोकसेवा आयोग में बहु राहेल पोखरेल को नियुक्ति दिलाए हैं ।
सांसद् पोखरेल का ऐसा हरकत सामने आने के बाद प्रदेश लोकसेवा आयोग गठन प्रक्रिया ही विवाद में पड़ गया है । लोकसेवा आयोग सदस्य होने के लिए आवश्यक योग्यता और अनुभव संबंधी जो कागजपत्र आवश्यक है, उसके विपरित सांसद् पोखरेल ने अपनी पहुँच प्रयोग कर बहू राहेल को आयोग के सदस्य बनाए थे ।
लोकसेवा आयोग जैसे महत्वपूर्ण निकाय में इसतरह नेताओं की हस्तक्षेप सामने आने के कारण आम लोगों की विश्वास लोकसेवा प्रति नकरात्मक बनने की खतरा भी बड़ गया है । स्मरणीय है कि प्रदेश लोकसेवा आयोग में नियुक्त राहेल कोई भी अध्ययन–अनुसंधान कार्य में संलग्न नहीं हैं, लेकिन उनको आयोग सदस्य में नियुक्ति मिल गई है ।

