चीन द्वारा नेपाल को मिला दो अर्ब से अधिक रकम का सैन्य सहयोग
काठमांडू, २१ अक्टूबर । चीन सरकार ने प्रतिबद्धता की है कि वह नेपाली सेना को २ अर्ब से अधिक रुपयों की सैन्य सहयोग देने के लिए तैयार है । चीन भ्रमण में रहे उपप्रधान तथा रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल ने सहयोग संबंधी सम्झौतापत्र में हस्ताक्षर भी किया है । आइतबार आयोजित एक विशेष समारोह के बीच मन्त्री पोखरेल और चिनियां रक्षा मन्त्री जनरल वी फेन्ही बीच सम्झौतापत्र में हस्तक्षर हुआ है ।
सम्झौता अनुसार चीन सरकार की ओर से नेपाली सेना को १५० मिलियन युआन अर्थात् २ अर्ब ४१ करोड २७ लाख ३७ हजार १४८ रुपैयां बराबर की मानवीय तथा विपद् व्यवस्थापन संबंधी सैन्य सामाग्री दी जाएगी । स्मरणीय है, अक्टूबर १२–१३ में सम्पन्न चिनियां राष्ट्रपति सी जीनपिङ की नेपाल भ्रमण के दौरान सहयोग संबंधी प्रतिवद्धता व्यक्त हुई थी, उसी प्रतिबद्धता के अनुसार यह सम्झौता हुई है ।

