युवा वैज्ञानिकाें को स्वदेश वापस आने के लिये उपराष्टपति का आग्रह
२१, अक्टुबर, काठमांडू । उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन ने आह्वान किया है कि विदेश में अध्ययन और कार्यरत युवा वैज्ञानिक वापस स्वदेश आ जाये । शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्रालय, नेपाल विज्ञान तथा प्रविधि प्रज्ञा प्रतिष्ठान (नाष्ट) और राष्ट्रिय युवा परिषद् नेपाल के संयुक्त पहल में आयोजित त्रीदिवसीय अन्तर्रा्ष्ट्रिय युवा सम्मेलन का उद्घाटन करते हुये उन्होंने कहा देश की समृद्धि और विकास के लिये युवा वैज्ञानिक देश में ही रहकर अपना योगदान दें ।
उपराष्ट्रपति पुन ने कहा ‘नेपाली जनता के उत्थान और आर्थिक उत्पादकत्व वृद्धि में युवा वैज्ञानिकों का अतुलनीय योगदान है । घर घर में श्रम करने के लिये छोटा छोटा मशीन और उसी प्रकार का प्रविधि देश में लाना होगा । विदेश में रहकर वैज्ञानिक खोज अनुसन्धान करने से अच्छा मातृभूमि मे रहकर ही अनुसन्धान करना औचित्यपूर्ण होगा ।
बेलायत मे औद्योगिक क्रान्ति पश्चात प्रविधि का विकास भएको उल्लेख करते हुये उन्होने कहा कि नेपाली वैज्ञानिक ने भी विज्ञान प्रविधि और नवप्रवर्तन को नेपाली जनजीवन के साथ जोडना आवश्यक है ।

