Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुष्प्रचार करके मेरी छवि ख़राब करने की साज़िश : मेयर सरावगी

 

रियाज आलम ,बीरगंज,कार्तिक ७ गते विहिवार  ।समाजवादी पार्टी, पर्सा द्वारा शुभ दीपावली तथा छठ पर्व के उपलक्ष्य में शुभकामना आदान प्रदान तथा चाय-पान कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बीरगंज महानगरपालिका के प्रमुख बिजय सरावगी, विशिष्ठ अतिथि केन्द्रीय सदस्य त्रय मोहनलाल चौधरी, शशिकपूर मियाँ, सीपू तिवारी थे।  कार्यक्रम में मेयर सरावगी ने कहा कि उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं होते हुए भी पर्सा के लोगो ने जितना प्यार और विश्वास किया, उसके लिए वे आभारी है और पर्सा के किसी भी क्षेत्र के लोगो को कोई भी जरूरत हो, वे सहयोग के लिए सदैव तैयार है, इसीलिए उनका मोबाइल कभी बंद नहीं रहता, उनके दरवाज़े सबके लिए खुले है। उन्होंने कहा की विकास के लिए कागजी प्रक्रिया पूरा करने में समय लगता है लेकिन आने वाले साल में बीरगंज का काया पलट होने जा रहा है, जो सबको संतुष्ट कर देगा। उन्होंने कहा की पार्टी के कुछ लोग उनके खिलाफ दुष्प्रचार करके उनकी छवि ख़राब करने की साज़िश कर रहे है, ऐसे लोग पार्टी को ही बर्बाद कर रहे है, धीरे -धीरे उनकी पोल खुल रही है और वे खुद बेनक़ाब हो रहे है। उन्होंने पार्टी के नेता -कार्यकर्ता को गुटु-उपगुट से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया।

यह भी पढें   जनता की अपेक्षा पर सरकार खड़ी नहीं उतरी है – प्रचंड

समाजवादी पार्टी के केंद्रीय सदस्य और पूर्व मंत्री मोहनलाल चौधरी ने कहा की प्रदेश सरकार का कार्य संतोषजनक नहीं है, योजना लागू करने में भेदभाव दिख रहा है, मुख्यमंत्री बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत साइकिल बाटा गया लेकिन थारू इलाक़ो की उपेक्षा की गई। दुखी और पीड़ित को राहत सहयोग भी जातीय आधार पर किया जा रहा है। प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, जिसका ख़ामियाज़ा पार्टी को भुगतना पड़ रहा है, जो लोग सत्ता में है उनके क्रियाकलाप से पार्टी की छवि ख़राब हो रही है, जिसे सभी नेता-कार्यकर्ता को मिलकर रोकना होगा।

यह भी पढें   विराटनगर में सर्वपक्षीय सद्भाव रैली का आयोजन

समाजवादी पार्टी के केंद्रीय सदस्य शशिकपूर मिया ने बताया की कैसे मधेशी जनाधिकार फोरम से होते हुए समाजवादी पार्टी बनी। उन्होंने मधेश आंदोलन के समय मधेश के लोगो के जोश, उनकी उम्मीद को याद करते हुए वर्तमान अवस्था का समीक्षा किया। उन्होंने कहा की लोकतंत्र में पार्टी के बाहर और भीतर संघर्ष करना पड़ता है वर्ना तानाशाही हावी हो जाती है, पार्टी में ऐसे भी लोग है जिन्हे पार्टी के सिद्धांत और दिशा निर्देश की कोई परवाह नहीं है, वे खुद को ही पार्टी समझते है, जो उनकी चापलूसी करते है वे ठीक और जो चापलूसी नहीं करते उन्हें बागी और गद्दार बना देते है। उन्होंने आह्वान किया की सभी नेता कार्यकर्ता तानाशाही प्रवृत्ति और अलगाव करने वालो के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करके पार्टी को मजबूत करे।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री तथा मधेश से प्रतिनिधित्व करने वाले दलों के नेताओं बीच संवाद

कार्यक्रम में डॉ.सुरेंद्र तिवारी, बीरगंज म.न.पा.के प्रवक्ता संतोष तिवारी, रा.सल्लाहकार मुकेश द्विवेदी, स्वा.सलाहकार सज्जन अग्रवाल, बीरगंज म.न.पा.२७ के पिंटू उपाध्याय, जी.स.स. आमोद यादव, जितेंद्र यादव,  दलित नेता नन्दलाल राम, महिला नेत्री राजकली देवी, वार्ड न. १७ के इकाई अध्यक्ष गयासुदीन देवान, रामरूप राम, बिद्यार्थी नेता बिकास मेहता, रामजी प्रसाद यादव, हरिंदर साह, मनोज यादव, बिसुन नारायण ग़ौरो, अखिलेश्वर चौधरी, शिक्षक नेता दिनेश चौरसिया, युवा नेता अनुज गुप्ता, प्रदीप चौधरी, बादशाह रौनियार, मुमताज आलम, रामदेव महतो, पारस साह, शिवशंकर थारू, हरिहर महतो समेत नेता -कार्यकर्त्ता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संचालक इंद्रदेव महतो थारू, स्वागत मन्तब्य रामबढ़ाइ यादव और अध्यक्षता बृजमोहन चौधरी ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com