Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साँसद यादव द्वारा शहीदों के सम्मान में ५०१ दिए की दीपावली

 
रेयाज आलम बीरगंज, कातिक १० गते, रविवार पर्सा क्षेत्र नम्बर १ के साँसद प्रदीप यादव ने कहा की वे शहीद के नाम पर वीरगन्ज के घण्टाघर में दिपावली मनाएंगे। सभी नेपाली दशै मनाने के बाद दिपावली मानाने की तयारी में है और उसके बाद तराई का मुख्य पर्व छठ आ रहा है। इस उत्सव और हर्ष के अवसर में हमने बार-बार के मधेश आन्दोलन में शहादत प्राप्त हुए के प्रति हमारे भावना में चिरस्थायि रुप में विद्यमान अमर शहीद के याद में दिप प्रज्वलन करके दीपावली मनाएंगे उसके बाद अपने घर में दिया जलाने के उद्देश्य के साथ शहीद के सम्मान में दीपावली आयोजना करने जा रहे है। सांसद यादव ने कहा कि, लक्ष्मी पुजा के दिन आइतवार साँझ ५ बजे बीरगंज के घण्टाघर में मधेशी शहीद के याद में ५०१ दिया जला कर श्रद्धासुमन अर्पण करने का कार्यक्रम रखा गया है। बीरगंज के घण्टाघर के आगे लगे कुम्हाल के दुकान से दिया खरीदते हुए सांसद यादव ने जानकारी कराया की हमलोग शहीद के सपना सकार के लिए लगे हुए है।

राष्ट्र की समृद्धि के लिये विकास प्रेमी एक जुट हों : सांसद यादव 

इससे पहले आज ही वीरगंज महानगरपालिका के वडा नं. १४ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सांसद प्रदिप यादव ने बताया कि भलेही  चुनाव के समय में जो जिस पार्टी से आबद्ध रहें हों लेकिन अब समय आ गया है कि अब सभी विकास निर्माण पार्टी में लगें | उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विकास के कार्य में जो बाधा अडचन पहुंचाता है उसका कड़ा बिरोध करें ।
Chat Conversation End

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com