Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्हाइट हाउस में दीवाली मनाई गई

 

वॉशिंगटन. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को हिंदुओं, जैन, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा- यह जश्न बताता है अमेरिका में धार्मिक आजादी है। यही इस देश का सिद्धांत भी है। इससे पहले ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में भारतीय-अमेरिकी समूह के साथ दिवाली मनाई। हालांकि यहां मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया। ट्रम्प ने कहा- मेरा प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि हमारे संविधान के अनुरूप सभी धर्मों के लोगों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा हो। दिवाली पर मैं और मेरी पत्नी मेलानिया आप सभी को प्रकाश के इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *