Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजस्थान सरकार का टोरडी को दिपावली पर 20 वर्ष के लिए यात्रा का तोहफा

 


जयपुर राजस्थान सरकार परिवहन विभाग के उप शासन सचिव पी.डी. पारीक ने नेपाल सरकार प्रथम व वर्तमान उपराष्ट्रपति के विशिष्ठ सलाहकार एवं बैंक आॅफ इंग्लेण्ड गवर्नर प्रत्यासी महावीर प्रसाद टोरडी को भारत-नेपाल के बहुआयामी सम्बन्धों के सम्मानार्थ 7300 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत राजस्थान यात्रा पर परिवहन विभाग की संचालित सभी श्रेणी की बसों में 03 सीट प्रोत्साहन एवं भारत -नेपाल के बहुआयामी सम्बन्धों पर आवंटन करने के दिशा निर्देश प्रबन्धक निदेशक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जयपुर को पत्र क्रमांक पं. 17/04/परि./2013 दिनांक 01.10.2019 को जारी किया गया है। सचिव कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट, ईस्ट वेस्ट लाॅ फर्म सवौच्च न्यायालय नेपाल काठमाण्डों ने राजस्थान सरकार की इस पहला का स्वागत किया है राजस्थान सरकार के निर्णय से राष्ट्र दो, आत्मा एक प्रमाणित हुआ है। नेपाल राष्ट्र के महननीय व्यक्ति नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा, सार्क सचिवालय के पूर्व महासचिव अर्जुन बहादुर थाफा, नेपाल सरकार के उप प्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव ने कहा कि भारत-नेपाल के बहुआयामी सम्बन्धों को राजस्थान सरकार आगे बढा रही है। इस निर्णय से भारत सरकार व नेपाल सरकार के मधुर सम्बन्धों में नजदीकीयों बढेगी। राजस्थान सरकार का वृद्ध जनों को पशुपतिनाथ पूजा अर्चना की यात्रा की कार्ययोजना से आपसी सम्बन्ध आगे बढेगें, राजस्थान सरकार द्वारा श्री महावीर प्रसाद टोरडी को 20 वर्ष के लिए चिकित्सा सुविधा, प्रवास के लिए राजकीय अतिथी गृह यात्रा के लिए 3 सिटे आवंटन करना प्रंससनीय पहल है। पे्रस सचिव आर एस शर्मा एडवोकेट ने बताया कि राजस्थान सरकार हर स्तर पर भारत-नेपाल के बहुआयामी सम्बन्धों को आगे बढाने का प्रयास कर रही है। अन्य सरकारों को भी आगे आना चाहिये। दिल्ली पुलिस मुख्यालय द्वारा श्री महावीर प्रसाद टोरडी को 20 वर्ष तक सुरक्षा उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश डी.सी.एस.पी आल डिस्टिक, ट्राईफिक मुख्यालय नई दिल्ली पत्र क्रमांक 28315-31 21 अगस्त, 2019 को सुरक्षा के दिये है। नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड भवन में भारत यात्रा प्रवास पर उत्तराखण्ड सरकार की ओर से प्रवास की सुनिश्चितता की गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com