Tue. May 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महरा ने नेतृत्व से सच्चाई छुपाकर गम्भीर गलती की है : अध्यक्ष प्रचण्ड

 

२० कात्तिक, काठमांडू । सत्ताररूढ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) का अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने बताया कि पूर्वसभामुख कृष्णबहादुर महरा से नैतिक कमजोरी हुयी है । साथ ही यह बताये कि महरा ने पार्टी के नेताओं के साथ यह बात छुपाकर गलती की है ।
बुधवार दाङ में सन्चारकर्मियों के साथ बातचीत में प्रचण्ड ने कहा कि मैंने नारायणकाजी श्रेष्ठ, जोखबहादुर महरा को उनके पास इस सम्बन्ध में बात करने के लिये भेजा परन्तु उन्होंने उनसे भी झूठ बोला ।
प्रचण्ड ने कहा कि महरा की गलती होने के कारण अन्य मुख्य नेताओं को इस विषय में विवाद नहीं करना चाहिये । उनका विश्वास है कि इस सम्बन्ध में अदालत आवश्यक न्यायिक निर्णय करेगी ।

यह भी पढें   न्यायपालिका किसी भी प्रकार के डर, त्रास या राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रहनी चाहिए –सपना मल्ल

संसद सचिवालय के एक कर्मचारी के साथ बलात्कार करने के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिये गये पूर्व सभामुख महरा को परर्पक्ष के लिये हिरासत में ही रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *