रोटरी क्लब का तीन महीने सौंदर्य प्रशिक्षण सम्पन्न

माला मिश्रा बिराटनगर । रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर टाउन डाउन और एबीसी नेपाल का तीन महीने आधारभूत सौंदर्य प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस मौके पर रोटरी क्लब की अध्यक्ष अर्चना तापड़िया ने दो सिलाई मशीन स्वयंसेवी संस्था एबीसी नेपाल को सौपा । बताया महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए रोटरी क्लब का अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा । इस मौके पर एबीसी नेपाल का अध्यक्ष विष्णु शर्मा पंत , कबिता बस्नेत , असिस्टेन्ट गवर्नर भैरव रिजाल , जिला सलाहकार वेणी गोपाल मुंदड़ा व अन्य लोग मौजूद थे ।

