Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के द्वारा भी नेपाल की जमिन अतिक्रमण, ११ स्थानों की ३६ हेक्टर जमीन चीन में

 

काठमांडू, ९ नवम्बर । अभी चचा में है कि नेपाली भूमि लिपुलेक और कालापानी दक्षिणी पड़ोसी देश भारत ने अपनी अतिक्रमण किया है । यही समय उत्तरी पड़ोसी देश चीन की ओर से भी नेपाली भूमि अतिक्रमण होने की तथ्य सार्वजनिक हो गई है । सरकारी तथ्यांक अनुसार ३६ हेक्टर नेपाली जमीन भारत ने अतिक्रमण किया है ।
आज प्रकाशित नागरिक दैनिक के अनुसार उत्तरी सीमा स्थित ४ जिलों में चीन ने ३६ हेक्टर नेपाली जमीन को अपने कब्जा में ली है । कृषि मन्त्रालय अन्तर्गत रहे नापी शाखा के अध्ययन अनुसार संखुवासभा, रसुवा, सिन्धुपाल्चोक और हुम्ला जिला में चीन ने नेपाली भूमि में अतिक्रण किया है ।
अध्ययन टोली के अनुसार नेपाल–चीन सीमा में स्थित नदी की बहाव परिवर्तन के कारण नेपाली जमीन हर साल चीन की ओर खिसता जा रहा है । जहां नदी सीमा रेखा है, उक्त नदी की बहाव परिवर्तन के कारण नेपाली भूमि चीन की ओर चला जाता है । फिर नदी बहाव का मुख्य कारण तिब्बत में हो रहे विकास निर्माण संबंधी कार्य को भी माना गया है ।
सार्वजनिक तथ्यांक अनुसार हुम्ला जिला स्थित भाँगदारे खोला में ६ हेक्टर, कर्णाल में चार हेक्टर, रसुवा जिला स्थित सन्जेन खोला में दो हेक्टर, भुर्जुग खोला में एक हेक्टर, लेम्दे खोला में एक हेक्टर, जबमु खोला में ३ हेक्टर, सिन्धुपाल्चोक जिला स्थित खराने खोला में सात हेक्टर, भोटेकोशी में चार हेक्टर, समजुँग खोला में ३ हेक्टर, काम खोला में २ हेक्टर र संखुवासभा जिला स्थित अरुण नदी में ४ हेक्टर जमीन चीन ने अपनी ओर कर लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed