सीमा सुरक्षा में सरकार चुक गई है ः नेविसंघ का आरोप
१५ नवम्बर, काठमांडू । नेपाल विद्यार्थी संघ ने सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि सीमा विवाद के समय भी सरकार सो रही है । सरकार को जगाने के लिये विद्यार्थी संघ ने राजधानी में विरोध किया प्रदर्शन ।
नेपाल विद्यार्थी संघ सामुदायिक क्याम्पस समिति का अध्यक्ष परोपकार अधिकारी के नेतृत्व में विरोध र्याली नेपालटार से शुरु होकर बाइपास, माछापोखरी होते हुये पुन नेपालटार में आकर कोण सभा में परिणत हुआ है ।
कोणसभा को नेपाल विद्यार्थी संघ सामुदायिक क्याम्पस का अध्यक्ष परोपकार अधिकारी, नेपाल विद्यार्थी संघ आरआर क्याम्पस का सचिव अनुराग शाह, नेपाल विद्यार्थी संघ नेपाल राष्ट्रिय क्याम्पस का नेता शुशान्त सिटौला, ग्रामीण आदर्श क्याम्पस का नेता मातृका तिमल्सिना, राजेन्द्र फुयाल, दिपेन्द्र ढकाल और चन्द्र रावत ने सम्बोधन किया ।
कोणसभा को सम्बोधन करने वाले नेपाल विद्यार्थी संघ के नेताओं ने आलोचना करते हुये कहा कि पडोसी देश हमारी सीमाओं के साथ खिलवाड कर रही है पर सरकार कान में तेल डालकर सो रही है ।

