Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वापस हो गए बंगलादेशी राष्ट्रपति हमिद

 

काठमांडू, १६ नवम्बर । नेपाल भ्रमण में रहे बंगलादेश के राष्ट्रपति मोहमद अब्दुल हमिद स्वदेश वापस हो गए हैं । चार दिनों की नेपाल भ्रमण खत्तम कर वह शुक्रबार अपरान्ह स्वदेश लौटे हैं । नेपाल के राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल जाकर हमिद को बिदाई की थी । बिदाई के लिए गृहमन्त्री रामबहादुर थापा, परराष्ट्र मन्त्री प्रदीप ज्ञावली, विभिन्न उच्च पदस्थ सरकारी पदाधिकारी विमानस्थल पहुँचे थे । विमानस्थल में नेपाली सेना ने उनको सलामी अर्पण भी किया । नेपाल भ्रमण के दौरान हमिद ने नेपाल के प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली, राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी तथा अन्य राजनीतिक नेताओं से उच्चस्तरीय भेटवार्ता किए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed