Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री को काम करके दिखाना है, भाषणबाजी करना नहींः देउवा

 

काठमांडू, १६ नवम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को काम करने दिखना है, भाषणबाजी करना नहीं । उनका मानना है कि प्रधानमन्त्री ओली काम से ज्यादा भाषणबाजी कर रहे हैं । शुक्रबार कञ्चनपुर जिल्ला स्थित महेन्द्रनगर में शिक्षक संघ सुदुर पश्चिम प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
सभापति देउवा का आरोप है कि संविधान द्वारा जो अधिकार सुरक्षित है, सरकार विधेयक लाकर उस अधिकार को भी छीन के प्रयास में है । उनका यह भी कहना है कि आज अधिकांश सरकारी स्कूलों कि शैक्षिक अवस्था कमजोर बन रही है और अभिभावक भी इसके प्रति कम सम्वेदनशील हैं । गुणस्तरीय शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com