देश को समृद्ध बनाने के लिए कांग्रेस को ही सत्ता में आना जरुरी हैः महत
काठमांडू, १६ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के सह–महामन्त्री डा. प्रकाशशरण महत ने कहा है कि नेपाल को समृद्ध बनाना है तो कांग्रेस को ही सत्ता में आना जरुरी है । नेपाल ट्रेड युनियन कांग्रेस (३ नं. प्रदेश) प्रथम परिषद् कार्यक्रम को शुक्रबार सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि आज कि मुद्दा आर्थिक समृद्धि का है, समृद्ध देश तब ही सम्भव है, जब नेपाली कांग्रेस सत्ता का नेतृत्व करेगी ।
नेता महत का मानना है कि कम्युनिष्ट पार्टी सिर्फ भाषणबाजी और प्रचारमुखी बनती जा रही है, ऐसी पार्टी से समृद्ध देश निर्माण सम्भव नहीं है । उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस काम करना जानती है, लेकिन प्रचार करना नहीं, इसीलिए चुनाव में कांग्रेस को पराजित होना पड़ा है ।

