आलम जेल चलान, राता–रात काठमांडू लाया गया
काठमांडू, १६ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के सांसद् मोहम्मद अफताव आलम पूर्वक्ष के लिए जेल चलान हो गए हैं । जिला अदालत रौतहट ने उनको थुना में रखने के लिए आदेश दिया है । लेकिन सुरक्षा सम्वेदनशीलता के कारण उनको रौतहट जिला कारागार में नहीं रखा गया, शुक्रबार रात में ही उनको काठमांडू लाया गया है । नेपाल पुलिस स्रोत के अनुसार उनको सुरक्षा सम्वेदनशीलता के कारण ही रात में ही काठमांडू लाया गया है ।
अभी अलाम नख्खू कारागार में हैं । लेकिन समाचार स्रोत ने कहा है कि उनको डिल्ली बाजार कारागार में लाने की सम्भावना अधिक है । स्मरीयण है, इससे पहले भी उनको डिल्लीबजार ही लाने बात हुई थी । १२ साल पहले रौतहट में हुए बमकाण्ड में आलम को दोषी करार की गई है ।

