स्थानीयबासी ‘कामचोर’ ठेकेदार विरुद्ध जागरुक, हो गई सार्वजनिक–अपमान !
काठमांडू, १६ नवम्बर । निर्धारित समय में अपनी जिम्मेदारी पूरा न करनेवाले ‘कामचोर’ ठेकेदारों के विरुद्ध जनता जागरुक होने लगे हैं । कुछ दिन पहले भक्तपुर (नगरकोट) निवासी स्थानीयवासियों ने सडक पीच नकरनेवाले ठेकेदार के विरुद्ध एक पोस्टर बनाकर सार्वजनिक गाडी में चिपका दिया था, उसीका नकल करते हुए दोलखा जिला चेरिकोट निवासी स्थानीयबासियों ने भी ऐसा ही किया है ।
खाडीचौर–मुडे–चरिकोट (५५ किलोमिटर) सडकखण्ड पीच करने की जिम्मेदारी शंकर माली जेभी नामक ठेकदार कंपनी का है । लेकिन उक्त सडक खण्ड की दुर्दशा ४ सालों से वैसा ही है, सड़क की अवस्था नाजुक होने के कारण स्थानीबासी हैरान हैं । उक्त सड़क में वि.सं. २०७२ साल से काम शुरु की गई थी, लेकिन आज तक पूरा न होने के कारण स्थानीयबासी ठेकेदारों से आक्रोशित बन रहे हैं । जिसका परिणाम उन लोगों ने कंपनी के प्रबंध निर्देशक दीपक सापकोटा की तस्वीर सहित का एक पोस्टर बनाकर विभिन्न सार्वजनिक गाडी में टांग दिया है ।
पोस्टर में सापकोटा से प्रश्न किया गया है कि आप सडक पीच कब करेंगे ? इसके साथ साथ ‘आप मुझे जानते हैं, कामचोर ठेकेदार मैं ही हूँ’, ‘सडक पीचे कब होगा ?’ जैसे वाक्य भी पोस्टारों में लिखा गया है । स्मरणीय है, भारतीय एक्जिम बैंक की करिब १ अरब २४ करोड ऋण सहयोग लेकर सड़क निर्माण कार्य शुरु की गई थी ।

