Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा विवाद पर मंत्री गिरिराज मणि पोखरेल के दावा खोखला साबित

 

सीमा विवाद पर क्रान्तिकारी बनने की कोशिश करने वाले नेपाल के शिक्षा मंत्री गिरिराज मणि पोखरेल के दावों की हवा निकल गई है। आज सुबह से ही नेपाल के तमाम नामचीन मीडिया में बिना किसी सत्य तथ्य और बिना किसी प्रमाण के एक खबर चलाई जा रही है जिसमें यह दावा किया गया है कि नेपाल के शिक्षा मंत्री पोखरेल ने अपने भारतीय समकक्षी के साथ सीमा अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया।

यह भी पढें   विराटनगर में सर्वपक्षीय सद्भाव रैली का आयोजन

लेकिन भारतीय केन्द्रीय मंत्री ने नेपाली मीडिया के दावों की पोल खोलते हुए इस तरह के किसी भी मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होने की बात स्पष्ट कर दी है। नेपाल के मीडिया में इस तरह का विवादास्पद खबर चलने के बाद भारतीय मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक ने दो ट्वीट कर नेपाली मंत्री के साथ हुए बातचीत के बारे में आधिकारिक जानकारी दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com