Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा विवाद पर नेपाल और भारत के दो मन्त्रियों के बीच विचार–विमर्श

 

कामांडू, १६ नवम्बर । नेपाल और भारत के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर नेपाल और भारत के दो मन्त्रियों के बीच विचार–विमर्श हुई है । फ्रान्स (पेरिस) में जारी संयुक्त राष्ट्रसंघीय शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन युनेस्को की ४०वें महासभा में सहभागी नेपाल के शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल और भारतीय समकक्षी एवं मानव संशाधन विकास मन्त्री रमेश पोख्रियाल ‘निशांक’ के बीच सीमा विवाद संबंधी प्रसंग में बातचीत हुई है ।
मन्त्री पोखरेल निकट समाचार स्रोत का कहना है कि उन्होंने भारतीय समकक्षी के साथ कहा कि कुटनीतिक चैनल से सीमा विवाद को जल्द ही खत्तम करना होगा । मन्त्री पोखरेल के निजी सचिव विनोद न्यौपाने ने कहा है कि सीमा विवाद को खत्तम कर दो देशों की आपसी संबंध मजबूत बनाने के लिए मन्त्री पोखरेले ने अपने समकक्षी के साथ आग्रह किया है ।
इसके अलवा दो मन्त्रियों के बीच शिक्षा नीति, योग तथा आयुर्वेद शिक्षा, विद्यार्थियों की समस्या, दो देशों की शैक्षिक गुणस्तर और विद्यार्थी सहयोग आदि संबंध में भी चर्चाएं हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com