Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कालापानी से भारतीय सेना को हटना ही होगाः प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, १८ नवम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि नेपाली भूमि कालापनी से भारतीय सेना को हटना ही होगा । आज प्रकाशित गोरखापत्र, नागरिक, नयां पत्रिका तथा अन्नपूर्ण पोष्ट ने यह समाचार प्रकाशित किया है । प्रकाशित समाचार में उल्लेख है कि प्रधानमन्त्री ने इसके लिए परराष्ट्र मन्त्रालय को निर्देशन किया है कि अतिक्रमित भूमि वापसी के लिए मन्त्रालय कुटनीतिक पहल शुरु करें ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि नेपाल को अन्य दूसरों की भूमि एक इन्च भी नहीं चाहिए और नेपाल भी अपनी भूमि एक इन्च भी छोड़ने की पक्ष में नहीं है । उन्होंने यह भी कहा है कि कालापानी में जो भारतीय सेना है, भारत सरकार को उसको हटना ही चाहिए । परराष्ट्र मन्त्रालय के शंकर वैरागी ने कहा है कि प्रधानमन्त्री के निर्देशन अनुसार काम शुरु भी हो चुकी है ।
सचिव बैरागी ने कहा– ‘काम हो रहा है, विचार–विमर्श चल रही है । हम लोग जल्द ही वार्ता की चरण में प्रवेश करनेवाले हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *