तीन मेडिकल कॉलेजों में छापामारी
काठमांडू, १८ नवम्बर । सम्पत्ति शुद्धिकरण विभाग ने आइतबार तीन मेडिकल कॉलेज में छापामारी की है । विभाग ने भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज, वीरगंज स्थित नेशनल मेडिकल कॉलेज और विराटनगर स्थित नोबेल मेडिकल कॉलेज में छापामारी की है । आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक के अनुसार उल्लेखित मेडिकल कॉलेज ने तीन साल की अवधि में ३ अरब रुपैयां ठगी किया है ।

