Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आलम आतंकः न्यायाधिशों की भागम–भाग !

 

काठमांडू, १८ नवम्बर । हत्या अभियोग में गिरफ्तार नेपाली कांग्रेस के नेता मोहम्मद आलम से संबंधित मुद्दा में सरोकार रखनेवाले न्यायाधिश तथा सरकारी कर्मचारी आलम की डर से कार्य क्षेत्र से पलायन होने लगे हैं । आलाम के विरुद्ध प्रमाण इकट्टा करनेवाले सरकारी कर्मचारी तथा उनके विरुद्ध मुद्दा पंजीकृत करनेवाले वकिल रौतहट जिला से तबदला होकर अन्यन्त्रण जाने के लिए जोर कर रहे हैं । मानना है कि आलम तथा उनके अपनेजन की त्रास के कारण ही वे लोग रौतहट नहीं रहना चाहते ।
नयां पत्रिका दैनिक के अनुसार आलम के विरुद्ध मुद्दा पंजीकृत करनेवाले सरकारी वकिल कार्यालय के जिला न्यायाधिवक्ता फणीन्द्रराज कटवाल आइतबार मकवानपुर जिला में तबदला हो गए हैं । आलम संबंधी मुद्दा में फैसला होते ही उन्होंने सुरक्षा कारण देखाते हुए तबदला मांग किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *