मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन की तैयारी में प्रधानमन्त्री !
काठमांडू, १८ नवम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली मन्त्रिमण्डल पुनर्गठन की तैयारी में लगे हैं । सम्भवतः आज या दो दिनों के भीतर ही मन्त्रिमण्डल में सामील कुछ मन्त्रियों को हटाकर नयां मन्त्री रखने की तैयारी में प्रधानमन्त्री ओली हैं । आज प्रकाशित प्रायः सभी राष्ट्रीय दैनिकों ने यह समाचार लिखा है ।
आइतबार प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न पार्टी सचिवालय बैठक में मन्त्रिमण्डल पुनर्गठन संबंध में भी चर्चाए हुई थी । बैठक में बोलते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि अब जल्द ही मन्त्रिमण्डल पुनर्गठन की जाएगी । समाचार स्रोतका कहना है कि शुरु में सभी मन्त्रियों को हटाकर नयां मन्त्रि रखने की बात हुई थी, लेकिन बाद कार्य सम्पादन मूल्यांकन के आधार में कुछ मन्त्रियों को ही हटाया जाएगा ।
इसके लिए सचिवालय बैठक ने प्रधानमन्त्री ओली को सौद्धान्तिक सहमति दी है ।

