Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्य निरुपण आयोग में पुराने पदाधिकारी नहीं रहेंगेः प्रचण्ड

 

काठमांडू, २२ नवम्बर । सत्तारुढ नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि सत्य निरुपण तथा मेलमिलाप आयोग में अब पुराने पदाधिकारी नहीं रहेंगे । वृहत शान्ति सम्झौता की १३वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि सत्य निरुपयोग तथा मेलमिलाप आयोग और बेपत्ता लोगों की छानिब आयोग संबंधी ऐन में संशोधन की तैयारी हो रही है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी कहा कि द्वन्द्वकालीन सभी घटना में आममाफी नहीं दी जाएगी । उन्होंने कहा– ‘ब्लांकेट एमनेस्टी की बात हम लोगों ने नहीं कहा है । गम्भीर अपराध में संलग्न दोषियों को कारवाही होनी ही चाहिए, तब ही शान्ति प्रक्रिया मजबूत ढंग से समापन हो सकती है ।’ उनका मानना है कि समाजिक विश्वास के आधार में ही मेलमिलाप का वातावरण निर्माण किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed