जिला अदालत काठमांडू विरुद्ध महरा पहुँच गए उच्च अदालत !
काठमांडू, २२ नवम्बर । जिला अदालत काठमांडू द्वारा आदेश के विरुद्ध पूर्व सभामुख कृष्णबहादुर महरा उच्च अदालत पहुँचे हैं । कर्मचारी के ऊपर बलात्कार आरोप में गिरफ्तार महरा को कस्टडी में लेकर अनुसंधान करने के लिए जिला अदालत ने आदेश दिया था, उस आदेश के विरुद्ध उन्होंने उच्च अदालत पाटन में एक निवेदन पंजीकृत किया है ।
उच्च अदालत स्रोत के अनुसार फौजदारी कार्यविधि संहिता–२०७४ बमोजिम महरा ने बिहीबार निवेदन पंजीकृत किया है । स्मरणीय है, गत आश्वीन १९ गते गिरफ्तार महरा के विरुद्ध कार्तिक १८ गते जिला अदालत काठमांडू के न्यायाधिश सुदर्शनराज पाण्डे की इजलास ने थुना में रखकर अनुसंधान करने के लिए आदेश दिया था । उसके बाद महरा डिल्ली बाजार कारागार में हैं ।

