Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भ्रमण वर्ष २०२० का ५ वां बैठक प्रारम्भ

 

२५ नवम्बर, काठमांडू । नेपाल भ्रमण बर्ष २०२० मुल आयोजक समिति का ५वां बैठक संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय में शुरु हुआ है । पर्यटन मन्त्री योगेश कुमार भट्टराई के अध्यक्षता में जारी इस बैठक में नेपाल भ्रमण वर्ष २०२० का सचिवालय, पर्यटन बोर्ड सुरक्षा निकाय की प्रमुखों की उपस्थिति है ।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था ,कार्यक्रम निर्माण तथा व्यवस्थापन, सचिवालय द्वारा किये गये कामों के सम्बन्ध में चर्चा हो रही है । साथ ही बैठक में नेपाल भ्रमण वर्ष २०२० के सचिवालय में नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया जायेगा ।
नेपाल सरकार द्वारा नेपाल भ्रमण वर्ष २०२० के सचिवालय में सोलुखुम्बु का बच्चु नारायण श्रेष्ठ को सदस्य सचिव के रुप में नियुक्त किया गया है । बैठक के अन्त में पर्यटनमन्त्री भट्टराई द्वारा मातहत के सभी निकायों को निर्देशन देने की कार्यसूचि है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *