Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दक्ष तथा क्षमतावान सहकारीकर्मियों की आवश्यक्ताः मन्त्री अर्याल

 

२५ नवम्बर, काठमांडू । भूमि व्यवस्था, सहकारी तथा गरिवी निवारण मन्त्री पद्माकुमारी अर्याल ने जोड देते हुये कहा है कि दक्ष सहकारीकर्मियों की आवश्यक्ता है । सहकारी शिक्षा के लिये पाठ्क्रम विकास करने अन्तर्रा्ष्ट्रिय गठबन्धन एशिया प्रशान्त समिति द्वारा आयोजित गोष्ठी को सोमवार सम्बोधन करते हुये मन्त्री अर्याल ने कहा कि रोजगारी को सिर्जना कर अर्थतन्त्र को मजबुत बनाने में महत्वपूर्ण क्षेत्र सहकारी भी है । इसलिये इस क्षेत्र में क्षमतावान प्राज्ञिक सहकारीकर्मी की आवश्यक्ता है ।
उन्होंने अपनी धारणा रखते हुये कहा कि नेपाल में लगभग ३५ हजार सहकारी है परन्तु सहकारी शिक्षा का पठ्यक्रम विकास नहीं होने के कारण युवाओं में सहकारी प्रति आकर्षण नहीं है ।
मन्त्री अर्याल ने जानकारी देते हुये कहा कि सरकार द्वारा १५ वें योजना में वार्षिक १७ हजार रोजगारी सिर्जना करने का लक्ष्य है । इसे पूरा करने के लिये सहकारी द्वारा व्यवसायिक कृषि का प्रबन्ध मिलाया जाा सकता है ।
उन्होंने बताया कि सरकार की लक्ष्य प्राप्ति के लिये भी समयसापेक्ष सहकारी सम्बन्धी पाठ्यक्रम का विकास करना अनिवार्य है । ‘राष्ट्रिय सहकारी नीति २०६९’ ने सहकारी शिक्षा का माध्यमिक, उच्च माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा का पाठ्यक्रम में समावेस करने की नीति ली है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed