आज उप–चुनाव, मतदान शुरु
काठमांडू, ३० नवम्बर । प्रतिनिधिसभा, प्रदेशसभा एवं स्थानीय तहों में रिक्त रहे विभिन्न ५२ पदों के लिए आज उप–चुनाव हो रहा है । उप–चुनाव हो रहे निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरु हो चुका है । निर्वाचन आयोग कार्यतालिका अनुसार सुबह ७ बजे से मतदान शुरु हुआ है । आयोग का कहना है कि सभी क्षेत्र में शान्तिपूर्ण वातावरण में मतदान हो रहा है । मतदान आज शाम ५ बजे तक जारी रहनेवाला है ।
आज हो रहे उप–चुनाव में से १ प्रतिनिधिसभा सदस्य (कास्की–२), ३ प्रदेशसभा सदस्य (भक्तपुर १‘क’, बागलुङ २‘ख’ और दाङ ३ ‘ख’) और ४८ स्थानीय तहों के पदाधिकारी निर्वाचित होंगे, जिसमें उप–महानगरपालिका प्रमुख १, गांवपालिका प्रमुख ३, गांवपालिका उप–प्रमुख १ और नगरपालिका तथा गांवपालिका वडाध्यक्ष ४३ हैं ।

