Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल कि बेटी अंजलि ने किया क्रिकेट मे चमत्कार ,13 गेंदों पर बिना रन दिए 6 विकेट लिए

 

नेपाल की बेटी अंजलि चंद ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 13 गेंदों पर बिना कोई रन दिए 6 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने काठमांडू में हो रहे साउथ एशियन गेम्स में मालदीव के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया। अंजलि ने अपनी आखिरी 3 गेंदों पर हैट्रिक ली। मालदीव की पूरी टीम 10.1 ओवर में 16 रन पर ऑलआउट हो गई। अंजलि ने मलेशियाई गेंदबाज मास ऐलिसा का रिकॉर्ड तोड़ा।

यह भी पढें   बिपी राजमार्ग पूर्ण रूप से बंद

ऐलिसा ने जनवरी में चीन के खिलाफ 3 रन देकर 6 विकेट लिए थे। पुरुषों में भारत के दीपक चाहर ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे। इसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी।

आखिरी 3 गेंदों पर हैट्रिक ली

अंजलि की गेंद पर आउट होने वाला मालदीव का एक भी बल्लेबाज खाता नहीं खोल सका। जबकि, टीम का एक भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। सलामी बल्लेबाज हमजा नियाज ने सबसे ज्यादा 11 गेंदों पर 9 रन बनाए। विकेटकीपर हफ्सा अब्दुल्लाह टीम के लिए रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज थीं। उन्होंने 10 गेंदों पर 4 रन बनाए। तीन रन एक्स्ट्रा मिले। मालदीव के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

यह भी पढें   आज का मौसम

जीत के लिए मिले 17 रन के लक्ष्य को नेपाल ने 5 गेंदों में हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज काजल ने सबसे ज्यादा 5 गेंदों में 13 रन बनाए। इसमें 3 चौके शामिल हैं। बाकी 4 रन अतिरिक्त थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *