नेपाल भ्रमण दशक घोषणा करने की तैयारी में सरकार
काठमांडू, ६ दिसम्बर । नेपाल सरकार नेपाल भ्रमण दशक घोषण करने की तैयारी में लगी है । सन् २०२० से लेकर २०३० तक का का समय निर्धारण करते हुए भ्रमण–दशक घोषणा करने की तैयारी सरकार का है । संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्यन मन्त्रालय स्रोत के अनुसार आगामी साल २०७७–७८ के लिए सरकार द्वारा प्रस्तुत होनेवाला वार्षिक नीति तथा कार्यक्रम के जरिए भ्रमण दशक घोषणा होनेवाली है, इसके लिए मन्त्रालय ने गृहकार्य शुरु किया है ।
संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्यन मन्त्री योगेश भट्टराई ने कहा है कि ‘नेपाल भ्रमण वर्ष २०२०’ को प्रवेश बिन्दू मानते हुए आगमी एक दशक के लिए भ्रमण–वर्ष घोषणा करने की तैयारी सरकार का है । उन्हों ने कहा है कि चालू पंचवर्षीय योजना के भीतर सभी पूर्वाधार निर्माण हो जाएगी, उसके बाद हर साल कम से कम ३५ लाख पर्यटक नेपाल आने की पूर्वानुमान है । उनका मानना है कि अब राजनीतिक रुप में कोई भी विमती नहीं है, इसीलिए अब देशको आर्थिक पक्ष को ही जोर देना चाहिए ।

