विभाग गठन की तैयारी में देउवा ! पौडेल और सिटौला सशंकित
काठमांडू, ६ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा महाधिवेशन की ३३ महीनों के बाद विभाग गठन की तैयारी में लगे हैं । दशहर से पहले ही बताया गया था कि अब जल्द ही विभाग गठन की जाएगी । लेकिन वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल समूह की असहयोग से विभाग गठन नहीं हो पा रहा था ।
नेपाली कांग्रेस स्रोत के अनुसार इसी हफ्ता में सभापति देउवा संगठन विभाग, अन्तर्राष्ट्रीय संबंध विभाग, सूचना, संचार तथा प्रसार विभाग, युवा तथा खेलकुद विभाग आदि गठन की तैयारी मैं लगे हैं । बताया जाता है कि भावी पार्टी महाधिवेशन को अपने पक्ष में करने की रणनीति के साथ देउवा विभाग गठन के लिए लगे हैं ।
एक कांग्रेस नेता का कहना है कि केन्द्रीय कार्य समिति बैठक से पूर्व ही विभाग गठन होने की सम्भावना अधिक है । सभापति देउवा उसी मनस्थिति के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं । इधर पौडल और कृष्णप्रसाद सिटौला समूह भी देउवा की सक्रियता पर नजर डाल रहे हैं । बताया जाता है कि देउवा एकपक्षीय रुप में विभाग गठन करेंने जा रहे हैं, इसके प्रति पौडेल और सिटौला दोनों सशंकित हैं । चर्चा की तरह अगर देउवा एकपक्षी विभाग गठन करने में लग जाएंगे तो सशक्त प्रतिकार करने की तैयारी में पौडल और सिटौला लगे हैं ।

