Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत सीमा विवाद अन्तर्राष्ट्रीयकरण करना ठीक नहीं हैः प्रचण्ड

 

काठमांडू, ६ दिसम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि नेपाल–भारत सीमा विवाद को शुरु में ही अन्तर्राष्ट्रीयकरण करना ठीक नहीं है । प्रेस संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कालापानी संबंधी प्रसंग निकालते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड को मानना है कि नेपाल–भारत बीच सीमा लगायत जो भी विवाद है, उसको राजनीतिक एवं कुटनीतिक तवर से समाधान करना चाहिए । लेकिन उनका कहना है कि कालापानी को अन्तर्राष्ट्रकरण करना ही नहीं चाहिए, ऐसा आसय नहीं है लेकिन सबसे पहले राजनीतिक और कुटनीतिक पहल होना जरुरी है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि सर्वपक्षीय बैठक की सुझाव अनुसार ही सरकार ने कालापानी संबंधी विषय में भारत को एक पत्र भेजा है, लेकिन अभी तक उसका जवाफ नहीं आया है । अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘लिम्पिया धुरा ही महाकाली नदी का मुहान है और महाकाली नदी ही नेपाल–भारत की सीमा है, इसमे कोई भी विरोधाभाष नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *