IND vs WI 1st T20 :कोहली के तुफान ने उडा दिए वेस्ट इंडीज के जीतके सपने को,कोहली ने खेली मैच विनिंग पारी
विराट कोहली- केएल राहुल का तूफान, भारत ने वेस्ट इंडीज को 6 विकेट से हराया

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम में जोरदार मैच देखने को मिला। चौके-छक्के की बौछार के बीच भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में 208 रनों के विशाल लक्ष्य को पूरा करते हुए एक बार फिर साबित किया कि उसे हरा पाना आसान नहीं है।
मेहमान वेस्ट इंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 207 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली (94*) और ओपनर केएल राहुल (62) की तूफानी बैटिंग की बदौलत बड़ा स्कोर बौना साबित कर दिया।
भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा (8) का विकेट जल्द गंवा दिया था लेकिन उसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने शानदार साझेदारी बनाई। राहुल 40 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए और उन्होंने 4 छक्के लगाए। इसके अलावा पंत ने 18 रनों का योगदान दिया जबकि अय्यर ने केवल 4 रन बनाए।

