कांग्रेस से देश समृद्धि होनेवाला नहीं हैः पाण्डे
हेटौडा, ८ दिसम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के नेता तथा पूर्व अर्थमन्त्री सुरेन्द्र पाण्डे ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस से देश समृद्ध बन पाएगी, यह आशा जनता में नहीं है । नेकपा की ओर से आयोजित दो दिनों की प्रशिक्षण कार्यक्रम को हेटौडा में सम्बोधन करते हुए नेता पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस आज भी वीपीकालीन मानसिकता से चल रही है, इसीलिए जनता उसके प्रति आशवान होना बेकार है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता पाण्डे ने कहा– ‘वीपी कोइराला ने दिवार में गाई की पोष्टर चिपकाते हुए कहा था कि हर घर में गाई होना चाहिए, हर नागरिक को दूध और भात खाने को मिले । लेकिन कांग्रेस आज भी वही है । समय और परिस्थिति अनुसार कांग्रेस परिवर्तिन नहीं हो सका । इसीलिए जनता कांग्रेस से समृद्धि की आश नहीं कर रही है ।’
नेता पाण्डे ने कहा कि राजनीति में लगनेवाले आजके युवा में धैर्यता और परिश्रम करने की क्षमता में ह«ास आई है । उन्होंने आगे कहा– ‘यहां तक कि अनैतिक मुद्दा में दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रहने की धैर्यता भी नहीं है । ऐसे लोग कहते हैं कि अगर पार्टी की ओर से पुलिस हिरासत से बाहर लाने की कोशीश नहीं होगी तो मैं पार्टी ही परित्याग कर दूंगा ।’

