विज्ञान और प्रविधि को राष्ट्र के विकास में प्रयोग करेंः मन्त्री पोखरेल
८ दिसम्बर, काठमांडू । शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल ने बताया कि विज्ञान तथा प्रविधि उत्पादन की शक्ति होने के कारण देश की समृद्धि और विकास में प्रयोग करना चाहिये । त्रिभुवन विश्वविद्यालय, नेशनल एटमसफेरिक रिसोर्स एण्ड इनभारोमेन्टल रिसर्च ल्याबरोटरी (नारेल) का काठमांडू कीर्तिपुर में निर्माण किया जा रहा प्रयोगशाला का शिलान्यास करते हुये मन्त्री पोखरेल ने कहा कि देश के विकास के लिये विज्ञान और प्रविधि महत्वपूर्ण है ।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के इस प्रयोगशाला को नेपाल सरकार के विभिन्न विभागीय परामर्श केन्द्र के रुप मे. विकास करना चाहिये । उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुये कहा कि प्रयोगशाला निर्माण होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा विश्व के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के साथ सहकार्य करने का नेतृत्व कर सकता है । और उन्होंने कहा कि जो वैज्ञानिक बोल रहे कि नेपाल में कुछ नहीं किया जा सकता है वह सोच भी बदल जायेगा ।

