Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा में स्थानीय द्वारा कार्यालय तोडफोड, नियन्त्रण के लिये प्रहरी ने किया अश्रुग्यास प्रहार

 

लिये ९ दिसम्बर, सिरहा । सिरहा के लक्ष्मीपुर पतारी गाउँपालिका में व्यापक अनियमिता होने की बात कहते हुये विरोध करने वाली भीड ने गांवपालिका भवन में तोडफोड किया है । आंदोलनकारी को नियन्त्रण में लेने के लिये प्रहरी ने पांच सेल अश्रुग्यास प्रहार किया है ।
गांवपालिका ने बजेट में गांवपालिका का अध्यक्ष और प्रशासकीय अधिकृत अनियमितता करने की विषय को लेकर स्थानीय ने हिसाब मांगते हुये एक सप्ताह से आंदोलन में उतरा था ।
आंदोलनकारी ने बताया कि जुलुस के साथ गांवपालिका भवन घेरने के क्रम में प्रहरी ने आंदोलनरत एक व्यक्ति का सर फोरने के बाद हमलोग तोडफोड किये हैं । इधर प्रहरी ने बताया कि आन्दोलनकारी द्वारा प्रहार किया गया पत्थर दिवार में लगकर वापस होने के बाद उस व्यक्ति के सर में चोट लगी है ।
प्रहरी और आन्दोलनकारी के बीच झगडा होने के बाद दर्जनों आंदोलनकारी घायल हुये हैं जिसमें कुछ प्रहरी भी घायल हुये हैं ।
इलाका प्रहरी कार्यालय लक्ष्मीपुर पतारी ने जानकारी दिया कि आन्दोलनकारियों ने गांवपालिका भवन का खिडकी, दरवाजा तोडने के साथ साथ कार्यालय के अन्दर पदाधिकारियों के ऊपर भी आक्रमण किया जिसे नियन्त्रण में लेने के लिये प्रहरी ने पांच सेल अश्रुग्यास प्रहार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *