Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान अब देश से बाहर घरेलू मैचों का आयोजन नहीं करेगा

 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष अहसान मनि ने कहा है कि पाकिस्तान अब घरेलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन तटस्थ स्थान पर कराने पर विचार नहीं करेगा. पीटीआई के मुताबिक मनि ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ‘अब अन्य टीमों को हमें बताना होगा कि वे पाकिस्तान में क्यों नहीं खेलना चाहते. हमारी स्थिति यह है कि पाकिस्तान सुरक्षित है. हम पाकिस्तान में क्रिकेट खेल रहे हैं और अब अगर आपको पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है तो आपको पाकिस्तान आना ही होगा.’

यह भी पढें   गृहमंत्री सुधन गुरुङ की गिरफ्तारी की मांग, जेन–जी मूवमेंट ने पुलिस में दी शिकायत

पाकिस्तान इसी महीने अपनी सरजमीं पर एक दशक से भी अधिक समय बाद टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी करने जा रहा है. श्रीलंका की टीम उसके खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार से टेस्ट मैच खेलेगी. इसके बाद दूसरा टेस्ट कराची में 19 से 23 दिसंबर तक होगा. यह टेस्ट सीरीज भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है.

2009 में श्रीलंका की टीम पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची थी. तब आतंकियों ने लाहौर में उसकी बस पर हमला किया था जिसमें आठ लोग मारे गए थे. श्रीलंका के कई खिलाड़ी और टीम अधिकारी हमले में घायल हुए थे. इस घटना के बाद लंबे समय तक पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन नहीं हो पाया. इसके बाद से पाकिस्तान अपने अधिकांश घरेलू मैचों का आयोजन यूएई में कर रहा था.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *